
आम
आम की खेती लगभग पूरे देश में की जाती हैI यह मनुष्य का बहुत ही प्रिय फल माना जाता है इसमे खटास लिए हुए मिठास पाई जाती है| जो की अलग अलग प्रजातियों के मुताबिक फलो में कम ज्यादा मिठास पायी जाती है| कच्चे आम से चटनी आचार अनेक प्रकार के पेय के रूप में प्रयोग किया जाता है| इससे जैली जैम सीरप आदि बनाये जाते हैI यह विटामीन ए व् बी का अच्छा श्रोत है|
आम की खेती उष्ण एव समशीतोष्ण दोनों प्रकार की जलवायु में की जाती है| आम की खेती समुद्र तल से 600 मीटर की ऊँचाई तक सफलता पूर्वक होती है इसके लिए 25.8 से 45.6 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान अति उतम होता हैई आम की खेती प्रत्येक किस्म की भूमि में की जा सकती हैI परन्तु अधिक बलुई, पथरीली, क्षारीय तथा जल भराव वाली भूमि में इसे उगाना लाभकारी नहीं है, तथा अच्छे जल निकास वाली दोमट भूमि सवोत्तम मानी जाती है|हमारे देश में उगाई जाने वाली किस्मो में दशहरी,केसर,आम्रपाली, लगडा, चौसा, बाम्बे ग्रीन, अलफांसो, तोतापरी, हिमसागर, ,नीलम, सुवर्णरेखा आदि प्रमुख उन्नतशील प्रजातियाँ है|
आम की फसल से औसतन उपज कितनी प्राप्त कर सकते है? रोगों एवं कीटो के पूरे प्रबंधन पर प्रति पेड़ लगभग 150 किलोग्राम से 200 किलोग्राम तक उपज प्राप्त हो सकती है| लेकिन प्रजातियों के आधार पर यह पैदावार अलग-अलग पाई गयी है|
न्यूनतम ऑर्डर 100 पौधे पर दी जाने वाली सुविधाएं -
- फ्री होम डिलवरी 100 कि.मी. तक
- टेक्निकल सपोर्ट
- 2 साल तक सुपरविजन
- 100% रिप्लेसमेंट एक बार 12 से 18 महीने के अंदर
Get in Touch
Have any question?

Reach Us
Prakriti Bio Plantech Narasuri Vallabhnagar Udaipur Rajasthan

Talk to Us
+91 81073 34165

Write Us
prakartibioplant@gmail.com